बीपी लो होने पर कौन सा नमक खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 11:59

लो ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए रामबाण है ये 1 नुस्खा
ब्लड प्रेशर अगर लो हो गया है तो इस घेरलू नुस्खे से आपकी समस्या का हल मिल सकता है। इस आर्टिकल में जानें उस नुस्खे के बारे में।

हमारी बदलती जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही कई लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्याएं शुरू हो गई हैं। कोई हाई ब्लड प्रेशर का शिकार रहता है तो कोई लो ब्लड प्रेशर से परेशान होता है। अगर लो ब्लड प्रेशर की बात करें तो इसके कोई नोटिसेबल लक्षण नहीं होते। समस्या बढ़ने पर आपको चक्कर आ सकते हैं और हो सकता है कि काफी नींद भी आए।

कई बार व्यक्ति को ब्लर दिखने लगता है और बहुत थकान रहती है। यह समस्या गंभीर होने पर आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, लेकिन इसका तुरंत हल भी निकाला जा सकता है।
लो ब्लड प्रेशर के लिए हिमालयन पिंक नमक

डॉ. दीक्षा के मुताबिक, 'आयुर्वेद कहता है कि हिमालयन नमक उन एलिमेंट्स में से एक है, जो आपके 3 दोष को संतुलित करते हैं। अगर आप एक गिलास पानी में आधा चम्मच हिमालयन नमक घोलकर पी जाएं तो आपका लो बीपी बैलेंस हो सकता है।'

यह स्वाद में थोड़ा नमकीन और मीठा होता है, इसकी तासीर ठंडी होती है और इसे पचाना भी बहुत आसान होता है। हमें लगता है कि नमक का स्वाद पित्त को बढ़ाता है, लेकिन सैंधव लवण, ठंडा होने के नाते पित्त को बैलेंस करता है और स्किन की प्रॉबलम्स के लिए अच्छा होता है। इसके नमकीन स्वाद के कारण यह वायु को भी बैलेंस करता है और बलगम को बाहर निकालकर चेस्ट के कंजेशन में मदद कर कफ को प्रभावित करता है। अगर आप लो ब्लड के मरीज नहीं हैं, तो भी इस पानी का सेवन आप कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info